Bahraich News: तेंदुए के हमले में घायल बालक की हालत अभी भी गंभीर
बहराइच, सितम्बर 14 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के जंगल से सटे नौवना के मजरे रंगीलालपुरवा में रविवार शाम तेंदुए के जबड़े से खींचे गए बालक की दूसरे दिन भी हालत गंभीर बनी हुई है। मोतीपुर सीएचसी से रात में ही मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने पर परिजनों ने उसे मिहीपुरवा में किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बालक की अत्याधिक रक्तस्राव के चलते बीपी लो बना हुआ था। हालांकि सोमवार रात में कुछ सुधार हुआ है। मुर्तिहा कोतवाली के नौवना गांव ककरहा रेंज जंगल से सटा है। रविवार रात लगभग 8: 25 बजे घर के आंगन में लगे नल पर भोजन की जूठी थाली रखने आए सूर्यदेव राजभर (9) पुत्र भरत राजभर पर जंगल से निकले तेंदुए ने हमलाकर गर्दन से दबोच भागने की कोशिश की थी। यह भी पढ़ें- तेंदुए के हमले में बालक गंभीर रूप से घायल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.