Bahraich News: तेंदुए के जबड़े व पंजे से घायल बालक को लगे 12 टांके
बहराइच, सितम्बर 6 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। कतर्निया सेंचुरी से लगे पचासा गांव में शनिवार की रात को घर में घुसे तेंदुए ने बालक को दबोच लिया। बच्चे की आवाज सुनकर दौड़ी मां सामने तेंदुए को देखकर शोर मचाने लगी,जिस पर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग निकाला,लेकिन जबड़े व पंजे लगने से बच्चा लहुलुहान हो गया। पीएचसी से सीएचसी लाया गया। रक्तस्राव रोकने को 12 टांके लगाए गए। रविवार को हालत बेहतर होने पर उसे घर भेज दिया गया। सुजौली रेंज से लगे पचासा गांव में छह वर्षीय शुभम पुत्र श्रवण कुमार अपनी बुआ के घर आया था। रात करीब आठ बजे खाना खाकर व चारपाई पर लेटा हुआ था,तभी तेंदुआ घर में पहुंच गया। तेंदुए ने शुभम के गर्दन को अपने जबड़े में दबोचने लगा। इस पर बच्चे चीखने की आवाज सुनकर मां पहुंच गई। तेंदुए के चंगुल में बेटे को देखकर वह शोर मचाने लगी। परिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.