Bahraich News: तीसरे दिन भी लापता बालिका का सुराग नहीं
बहराइच, अक्टूबर 15 -- Bahraich News: महसी , संवाददाता । हरदी थाने के औराही गांव में सोमवार शाम से दुकान पर सामान लेने गई 10 वर्षीय बालिका साहिबा देर शाम से गायब है। तीन दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। अनहोनी की आशंका से परिवार में कोहराम मचा है। ग्रामीणों की खोजबीन घाघरा नदी के किनारे बने श्मशान घाट के पास बालिका की साइकिल व चप्पल रखे मिले थे। इससे अनहोनी की आशंका और गहरी हो गई है। घटना की सूचना बालिका के पिता छैलू द्वारा हरदी पुलिस को दी गई। पुलिस ने तहसील प्रशासन को घटना से अवगत कराया था। तभी से तहसीलदार महसी विपिन कुमार चौरसिया के निर्देशन में एनडीआरएफ की टीम घाघरा नदी में बालिका की तलाश के लिए तलाशी अभियान चला रही है। नायब तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि घटना को तीन दिन हो चुका है, लेकिन एनडीआरएफ टीम की कड़ी मशक्कत के बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.