बहराइच, सितम्बर 19 -- Bahraich News: बहराइच/महसी। जिले की तीन सीएचसी पर जल्द ही ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित की जाएंगी। यूनिट स्थापना की औपचारिकता पूरी हो गई है। औषधि विभाग की टीम के रिपोर्ट के साथ ही भंडारण की कवायद भी शुरू हो जाएगी।यह कदम इन केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन प्रसव की त्वरित सुविधा मुहैया कराने के लिए उठाया गया है,ताकि खून के अभाव व देरी में किसी भी जरूरतमंद को बिना दौड़भाग के समय पर उपलब्ध हो सके,और मरीज की जान बचाई जा सके। जिले की मिहींपुरवा सीएचसी, पयागपुर व महसी फर्स्ट रेफरल यूनिट के रूप में विकसित हो चुकी हैं। यहां पर गर्भवती महिलाओं के सिजेरियन की पूरी व्यवस्था है,लेकिन केंद्र पर ब्लड यूनिट न होने की वजह से ऐसे ऑपरेशन चिकित्सक चाहकर भी नहीं कर पा रहे हैं,लिहाजा उन्हें जिला मुख्यालय रेफर करना पड़ रहा है। जिला अस...