Bahraich News: तहसील गेट के सामने बना गड्ढा खतरे का सबब
बहराइच, अगस्त 10 -- Bahraich News: महसी, संवाददाता। तहसील महसी मुख्यालय गेट के सामने सड़क के किनारे बना गहरा गड्ढा खतरे का सबब बना हुआ है। महसी बहराइच मार्ग से तहसील परिसर जाने के लिए मुड़ने पर यदि कोई अनियंत्रित हो जाए तो इस गड्ढे में गिरकर जान भी जा सकती है। तहसील में प्रवेश करने पर हर व्यक्ति को अपने दाएं और तहसील से निकलने पर अपने बाएं इसे ध्यान में रखना पड़ता है। जरा सा भी चूकने पर बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है। प्रतिदिन तहसील में सैकड़ों वादकारियों एवं अधिवक्ताओं का आना जाना रहता है। अफसोस है कि इसी रास्ते से तहसील के जिम्मेदार अधिकारी भी आते जाते हैं, लेकिन किसी ध्यान इस गड्ढे की तरफ नहीं जाता है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: चार माह से लीकेज पाइप लाइन, दलदल बना मार्ग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.