बहराइच, अगस्त 23 -- Bahraich News: शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव से लोग हुए परेशान सुबह मौसम रहेगा साफ,दोपहर बाद हल्की बारिश के आसार बहराइच,संवाददाता। तराई क्षेत्र में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, लेकिन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।जिला मुख्यालय समेत कैसरगंज, पयागपुर, नानपारा, महसी और मिहींपुरवा में रविवार को भी दिन में मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सोमवार को सुबह मौसम साफ रहने व दोपहर बाद हल्की बारिश होने की संभावना जताई है。

जलभराव के कारणों आसमान में बादल छाने व बारिश का क्रम बना रहने की वजह से तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आई है।बारिश से शहर के मोहल्ला चांदमारी, बड़ीहाट, गुलामअलीपुरा, बक्शीपुरा, हमजापुरा व नवागढ़ी में सड़...