बहराइच, जुलाई 20 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। तराई के मैदानी इलाकों में पूरी तरह से मानसून सक्रिय है। आंधी-पानी संग आकाशीय बिजली गिरने को लेकर मौसम विभाग ने अरेंज अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए अगले दो दिनों के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। लगातार हो रही बारिश से शहरी क्षेत्रों में भीषण जलभराव की समस्या भी पैदा हो गई है। खेतों में पानी भर जाने से धान की रोपाई तेज हो गई है तो तापमान में गिरावट होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। जिले में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। रविवार को जहां 24 मिली मीटर बारिश हुई वहीं सोमवार को 55 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। यह भी पढ़ें- Purnia News: झमाझम बारिश से शहर में जलजमाव, लोगों की बढ़ी परेशानी बारिश व पुरवा हवाएं चलने से मौसम पूरी तरह से सुहावना हो गया है। दिन क...