Bahraich News: तमंचा व कारतूस संग युवक गिरफ्तार, जेल
बहराइच, अगस्त 4 -- Bahraich News: जरवलरोड। जरवलरोड पुलिस ने सोमवार की देर रात गश्त के दौरान एक युवक को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव ने बताया कुड़वा ब्रिज के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर घबराकर बचने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम झब्बू यादव उर्फ विनय पुत्र राजाराम उर्फ कल्लू, निवासी करसा खुर्द, थाना रामनगर, जनपद बाराबंकी बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.