बहराइच, जुलाई 23 -- Bahraich News: बौंडी, संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बौंडी की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की तैनाती न होने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को अस्पताल पहुंचे मरीजों को न तो चिकित्सकीय परामर्श मिल सका और न ही समय पर दवाएं उपलब्ध हो सकीं। मरीज अस्पताल पहुंचे, लेकिन इलाज नहीं मिला। लैब टेक्नीशियन एजाज अहमद अंसारी ने मरीजों की शुगर जांच की, लेकिन डॉक्टर के अभाव में जांच रिपोर्ट के आधार पर किसी प्रकार की चिकित्सकीय सलाह नहीं मिल सकी। दवा लेने पहुंचे मरीज भी घंटों इंतजार करते रहे। हरि सिंह सहित कई मरीजों ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर न होने से उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। यह भी पढ़ें- Mau News: फतेहपुर मंडाव सीएचसी में फार्मासिस्ट के दोनों पद खाली स्थान...