Bahraich News: डेढ़ साल से पशु चिकित्सालय को डॉक्टर का इंतजार
बहराइच, अगस्त 8 -- Bahraich News: बौंडी, संवाददाता। बौंडी क्षेत्र के पशु चिकित्सालय सिलौटा में करीब डेढ़ वर्ष से चिकित्सक की नियमित तैनाती नहीं होने से पशुपालकों को अपने पशुओं के इलाज और दवाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि चिकित्सालय में न तो नियमित पशु चिकित्सक हैं और न ही फार्मासिस्ट की तैनाती है, जिससे उन्हें इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। बौंडी क्षेत्र बाढ़ प्रभावित है। प्रतिवर्ष बाढ़ के दौरान ग्रामीणों के साथ पशुओं को भी चारे, पानी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बरसात के मौसम में पशुओं में विभिन्न संक्रामक रोग फैलने की आशंका भी बनी रहती है। रामकुमार शुक्ला, शिवकुमार चौरसिया, दीपचंद वर्मा, विनय वर्मा, उमेश्वर पांडेय, संतोष तिवारी ने बताया कि पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं को खुरपका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.