बहराइच, जुलाई 19 -- Bahraich News: बहराइच। विशेश्वरगंज थाने के बंजरिया गांव निवासनी सूर्य फला (18) पत्नी रप्पल शुक्रवार को नहर में डूब गई थी। शुक्रवार को अंधेरा होने पर रेस्क्यू बंद कर दिया गया था । शनिवार सुबह रेस्क्यू शुरू होने के बाद शाम को शव बरामद हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार दुबे ने बताया कि युवती की डुबने से मौत हुई थी। रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है। यह भी पढ़ें- Barabanki News: पैर फिसलने से रजबहा में डूबकर युवक की मौत यह भी पढ़ें- Barabanki News: शौच को गया युवक नहर में डूबा, मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...