Bahraich News: डीसीएम ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चालक घायल
बहराइच, जुलाई 9 -- Bahraich News: बहराइच , संवाददाता।उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के देहात कोतवाली के बहराइच-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार डीसीएम ने ई-रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र के टिकोरा गांव के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा लगभग 20 मीटर दूर उछलकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।
घायल ड्राइवर की स्थिति हादसे में देहात कोतवाली के हेमरिया गांव निवासी ई-रिक्शा चालक चंटू गौतम (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत यह रही कि दुर्घटना के समय ई-रिक्शा में चालक के अलावा कोई यात्री सवार नहीं था। यदि रिक्शा में यात्री होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय प्रशासन की प्रतिक्रिया दुर्घटना की सूचना मिलते ही हेमरिया ग्राम प्रधान राम छबीले यादव मौके पर पहुंचे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.