बहराइच, सितम्बर 23 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु, श्रम बंधु और जिला टास्क फोर्स बालश्रम समिति की बैठक हुई।सहायक श्रमायुक्त राज बहादुर यादव ने बताया कि जिले में अब तक 2,13,890 श्रमिक पंजीकृत हैं। डीएम ने अधिक पात्र श्रमिकों का पंजीयन कर समय सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने औद्योगिक संगठनों से अपने श्रमिकों का पंजीयन कराने और श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ लेने को कहा।डीएम ने सभी ब्लॉकों और नगर निकायों में पंजीयन शिविर लगाने, ई-रिक्शा से योजनाओं का प्रचार करने और शिविरों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए। चिह्नित बालश्रमिकों के पुनर्वासन, पंजीकृत निर्माण श्रमिकों ...