Bahraich News: डिबेट के दौरान सपा भाजपा कार्यकर्ताओं में नोक झोंक
बहराइच, अक्टूबर 2 -- Bahraich News: महसी , संवाददाता । हरदी थाने के रमपुरवा चौकी चौराहे पर शुक्रवार को टीवी डिबेट कार्यक्रम के दौरान सपा और भाजपा समर्थकों के बीच आरोप प्रत्यारोप में नोक झोंक हो गई। आरोप है कि डिबेट के दौरान एक कार्यकर्ता ने दूसरे दल के शीर्ष पदाधिकारी के खिलाफ अपशब्द कह दिए। इसके बाद शांतिपूर्वक चल रहा कार्यक्रम अचानक गरमा। और दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई की नौबत आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख हरदी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल के साथ पीएसी जवानों को भी तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक स्थिति पर नजर रखी जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.