Bahraich News: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल
बहराइच, सितम्बर 3 -- Bahraich News: मोतीपुर । मुर्तिहा कोतवाली के सेमरी मलमला गांव निवासी निर्गुण भारती (55) पुत्र घूरा अपने साथी घनश्याम के साथ गुरूवार दोपहर में बाइक से बोझिया से अपने गांव रहे थे। बोझिया गांव में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते हादसे में निर्गुण भारती की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार घनश्याम (55) पुत्र जगमोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मुर्तिहा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल घनश्याम को तत्काल मोतीपुर सीएचसी भेजा। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.