Bahraich News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से महिला की मौत, भतीजा घायल
बहराइच, अक्टूबर 28 -- Bahraich News: बौंडी, संवाददाता। सेमगढ़ा पेट्रोल पंप के पास बुधवार शाम ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली समेत फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। हरदी थाना क्षेत्र के सिसैया चूरामणि निवासी फिरोज अपनी चाची राबिया (36) को बाइक से जरवल रोड स्थित एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने ले जा रहे थे। सेमगढ़ा पेट्रोल पंप के पास कोदही संपर्क मार्ग की ओर से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राबिया को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फिरोज घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल फिरोज के संबंध में जानकारी जुटाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.