बहराइच, सितम्बर 7 -- Bahraich News: बाबागंज, संवाददाता। करीब दो वर्षों के इंतजार के बाद नेपालगंज रोड से बड़ी लाइन की ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिली है, लेकिन बाबागंज हाल्ट स्टेशन पर बदहाल व्यवस्थाएं उनकी परेशानी बढ़ा रही हैं। ट्रेनें तो पटरी पर दौड़ने लगीं, मगर स्टेशन पर यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं अब भी अधूरी हैं। सामाजिक कार्यकर्ता ऋषि गुप्ता, राम सुमिरन गुप्ता आदि ने बताया कि स्टेशन परिसर में दशकों पुराना शौचालय लंबे समय से बंद पड़ा है। इससे सबसे अधिक परेशानी महिला यात्रियों को उठानी पड़ रही है। ट्रेन के इंतजार के दौरान शौचालय की सुविधा नहीं होने से काफी असुविधा होती है। स्टेशन परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप भी खराब पड़ा है। इससे यात्रियों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। लोगों का कहना है जब ट्रेन...