Bahraich News: टीईटी के लिए तीन दिन प्रशिक्षण से मुक्त रखने की मांग
बहराइच, अक्टूबर 30 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। टीईटी में शामिल होने वाले शिक्षकों को दो से चार नवंबर तक सभी प्रकार के प्रशिक्षण कार्यों से मुक्त रखने की मांग उठी है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने इस संबंध में जिलाधिकारी से व बीएसए को अवगत कराया है। जिलाध्यक्ष विद्या विलास पाठक ने बताया कि शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए तीन नवंबर को विभागीय विशेष टीईटी परीक्षा निर्धारित की है। वहीं वर्तमान में जनगणना संबंधी प्रशिक्षण में हजारों शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक हैं, जिन्हें परीक्षा में शामिल होना है। शिक्षकों को परीक्षा देने के लिए 200 से 500 किलोमीटर तक की यात्रा करनी पड़ सकती है। इसलिए दो, तीन और चार नवंबर को शिक्षकों को प्रशिक्षण कार्यों से मुक्त रखने की मांग की गई है। जिला महामंत्री डॉ.प्रवीण श्रीवास्तव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.