बहराइच, अगस्त 19 -- Bahraich News: तेजवापुर। टिकोरा मोड़ पर टेंपो व ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चालक सीतापुर मार्ग पर सड़क के दोनों किनारों पर टेंपो खड़े कर देते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और वाहनों के आवागमन में दिक्कत होती है। कई बार जाम जैसी स्थिति भी बन जाती है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बेतरतीब खड़े होने वाले टेंपो व ई-रिक्शा पर कार्रवाई कर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...