Bahraich News: झूम के बरसे बदरा, सड़क से लेकर अस्पताल तक लबालब
बहराइच, अगस्त 22 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। मानसून की सबसे अच्छी बारिश से शनिवार को तराई सराबोर हुई। शुक्रवार को रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश भोर में मूसलाधार का रूप ले लिया। फसलों को फायदा मिला। उमस भरी गर्मी से राहत मिली,लेकिन शहर व ग्रामीण इलाकों की सड़कों से लेकर अस्पताल परिसर तक लबालब हो गए। शहरी क्षेत्र के आधा दर्जन निचले मोहल्ले तलैया बन गए। घरों में पानी घुसने से लोग परेशान हुए तो गलियों में जलभराव से आवागमन बाधित है। तराई में बेरुख मानसून सत्र में शनिवार को झूम के बदरा बरसे। जिले में 88 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश सुबह पांच बजे के बाद तेज हो गई। झमाझम बारिश से सड़क से लेकर जिला अस्पताल तक पानी ही पानी हो गया। शहर बक्शीपुरा, हमजापुरा,नवागढ़ी,घसियारीपुरा,सरस्वती नगर मोहल्लो में घुटनों तक पानी भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.