बहराइच, अगस्त 7 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। जिले के रामगांव थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी एक महिला को झाड़-फूंक के नाम पर बुलाकर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने और दो लाख रुपये का प्रलोभन देने का मामला सामने आया है। इनकार करने पर आरोपी ने महिला को धमकाया और वहीं छोड़कर फरार हो गया। शुरुआत में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद हरकत में आई पुलिस ने अब आरोपी को नामजद कर केस दर्ज कर लिया है। तुलसीपुर गांव निवासी रामा देवी (45), पत्नी ननकऊ, लंबे समय से बीमार चल रही थीं। दवा से खास फायदा न मिलने पर कुछ लोगों की सलाह पर वह रामगांव थाना क्षेत्र के बेगमपुर मजरे शांति नगर स्थित पुत्तन बाबा नामक व्यक्ति के पास झाड़-फूंक कराने जाने लगीं। आरोप है कि झाड़-फूंक से आराम की बजाय उनकी बीमारी और बढ़ ग...