बहराइच, अगस्त 19 -- Bahraich News: तेजवापुर। जिहुरा माफी गांव में नियमित सफाई न होने से नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सफाईकर्मी के न पहुंचने से जल निकासी व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। बारिश होने पर नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार सफाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जल्द सफाई कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...