बहराइच, नवम्बर 15 -- Bahraich News: बहराइच। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 17 से 19 नवंबर तक वृहद ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि शिविर में पात्र युवाओं के नए आवेदन तैयार कराए जाएंगे तथा पूर्व आवेदनों की त्रुटियों का निराकरण कर बैंकों से ऋण स्वीकृत कराया जाएगा।शिविर में समस्त बैंकों के जिला समन्वयक व प्रोसेसिंग सेल के अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। ------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...