बहराइच, अगस्त 2 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ई-केवाईसी अभियान का असर अब जिले में दिखने लगा है। कई बार समय सीमा बढ़ाने और जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद लाभार्थियों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई। इस पर विभाग ने सख्ती दिखाते हुए 1,50,545 यूनिट यानी डेढ़ लाख से अधिक लाभार्थियों का राशन रोक दिया है। अब इन लाभार्थियों को उचित दर की दुकानों से खाद्यान्न तभी मिलेगा जब वह अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लेंगे। जिला आपूर्ति विभाग में दर्ज आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 7,27,355 राशन कार्डों पर 26,85,531 यूनिट पंजीकृत हैं। इनमें से अब तक 25,34,986 यूनिटों की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। इस तरह जिले में ई-केवाईसी का प्रतिशत 94.39 फीसदी पहुंच गया है। शेष 1,50,545 य...