Bahraich News: जिले के 4.70 लाख किसानों के खातों में जल्द पहुंचेगी सम्मान निधि
बहराइच, अक्टूबर 12 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के करीब चार लाख 70 हजार किसानों को 24वीं किस्त मिलने की उम्मीद है। केंद्र सरकार की ओर से अक्टूबर माह के अंत तक किसानों के बैंक खातों में सम्मान निधि की राशि भेजे जाने की तैयारी है। इसे लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता केंद्र सरकार की ओर से दी जाती है। यह धनराशि दो-दो हजार रुपये की तीन किस्त में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। इससे किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। खाद, बीज और अन्य कृषि संसाधनों की खरीद में भी इस राशि का उपयोग किया जाता है।जिले में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.