Bahraich News: जिंदा किसान को कागजों में मृत दिखाकर जमीन हड़पने की कोशिश
बहराइच, जुलाई 19 -- Bahraich News: महसी, संवाददाता। तहसील महसी के पूरे प्रसाद सिंह निवासी किसान का वर्षों पूर्व घाघरा में मकान कट गया था। उसके बाद वह लखीमपुर के तारानगर में जाकर बस गए। यहां जमीन पर उनके नाम केसीसी लोन ले लिया गया। फर्जीवाड़ा यहीं नहीं रुका। उन्हें मृतक दिखाकर वसीयत का मुकदमा दायर कर दिया गया। वर्तमान में लखीमपुर के तारानगर निवासी अनुगृहीत ने बताया कि मैं पहले तहसील महसी के पूरे प्रसाद सिंह गांव का निवासी था। घाघरा की कटान के बाद लखीमपुर में रहने लगा। यहां हमारी कृषि योग्य भूमि है। उस पर किसी ने 23 अप्रैल 2024 को बैंक से 9 लाख 90 हजार रुपये का लोन ले लिया। उसके दो माह बाद 24 मई 2024 को अभिलेखों में मृतक दिखाया गया। उसके बाद मई 2026 में फर्जी वसीयत बनाकर तहसीलदार महसी के यहां एक वाद योजित किया गया। मुझे इसकी जानकारी हुई, तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.