बहराइच, जुलाई 22 -- Bahraich News: रुपईडीहा। नगर पंचायत रुपईडीहा का वार्ड नं 8 साकेत नगर नितांत उपेक्षा का शिकार है। यहां जन मार्ग ध्वस्त हैं। इस गरीब बस्ती में जगह जगह जलभराव है। सईद हलवाई के घर से निजामुद्दीन के घर तक भारी जलभराव है। बरसात का गंदा पानी डंप है। जिससे लोग बमुश्किल किनारे किनारे निकलते हैं। इस जलभराव से संक्रामक रोगों का खतरा उतपन्न हो गया है। वार्ड के अनवर अली के घर से चिराग अली के घर तक भारी जलभराव है। पूरे वार्ड नं 8 मे हाहाकार है। अनवर अली के घर से सद्दन के घर तक मिट्टी पटी है। इसमें बरसात में कीचड़ हो जाता व लोगों का चलना दूभर हो जाता है। रफीक मुल्ला के घर पिंटू के घर तक रोड नही बनी है व इसमें भारी जलभराव है। मोहल्ला वासी पप्पू, चांद बाबू, गंजरहा, बब्लू, बड़कऊ, वासिफ, साजिद, दीपक, रवि व सुंदर आदि दर्जनों वार्ड वासियों न...