Bahraich News: जल-पर्यावरण संरक्षण को जागरूकता चौपाल आयोजित
बहराइच, अगस्त 17 -- Bahraich News: बाबागंज। देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कालेज में अवैध नशे के सेवन व उत्पादन पर नियंत्रण के उद्देश्य से जागरूकता चौपाल आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एसएसबी डिप्टी कमांडेंट विजय कुमार कसवा ने कहा कि नशे के बढ़ते प्रभाव से युवा वर्ग कुंठित और अवसादग्रस्त हो रहा है। इसलिए सामूहिक जागरूकता जरूरी है। डिप्टी रेंजर शंभू यादव ने जल व पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण और वन्यजीवों की सुरक्षा का आह्वान किया। प्रबंधक संजीव श्रीवास्तव ने नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई। निबंध प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Bahraich News: नशा उन्मूलन, जल-पर्यावरण संरक्षण को जागरूकता चौपाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.