Bahraich News: जलभराव से आवागमन बाधित
बहराइच, जुलाई 18 -- Bahraich News: बाबागंज। बाबागंज से पुरानी बाजार जाने वाले सीसी मार्ग पर जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों का आवागमन प्रभावित हो गया है। यह मार्ग ब्लॉक मुख्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाल विकास परियोजना कार्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा ब्लाक संसाधन केंद्र सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों तक जाता है। राम बदल मंदिर के पास तथा मदरसा स्कूल के सामने सड़क पर जलभराव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कीचड़ और फिसलन से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.