बहराइच, नवम्बर 7 -- Bahraich News: बौंड़ी / तेजवापुर । बौंड़ी थाने के ढकेरवा गांव के बाहर खेत में धान की फसल में पानी से जलभराव में शुक्रवार शाम अधेड़ का सड़ा फूला शव पानी में उतराता मिला था। शुक्रवार रात में शव की परिजनों ने पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार दोपहर में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बौंड़ी थाने के अलीपुर दरौना गांव निवासी इमरान पुत्र बशारत हुसैन ने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान अपने ममेरे भाई गुलाब जान (45) पुत्र लतलम हुसैन के रूप में की। रमजान ने तहकीकात कर रही पुलिस को बताया कि गुलाब जान मानसिक रूप से अस्वस्थ था। यह भी पढ़ें- Ghumla News: कुएं में मिला लापता 44 वर्षीय ग्रामीण का शव उसका इलाज चल रहा था। वह दो दिन से लापता चल रहा था। उसकी तलाश की जा रही थी। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शव को ...