Bahraich News: जलभराव के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
बहराइच, जुलाई 13 -- Bahraich News: बहराइच , संवाददाता। उत्तर प्रदेश के तेजवापुर ब्लाक के जिहुरामाफी गांव में वर्षों से जाम पड़ी नालियों और सड़क पर बह रहे गंदे पानी की समस्या को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन कर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों की समस्याएं ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। हालात इतने खराब हैं कि लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी से उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है।
नालियों की स्थिति प्रदर्शन में शामिल रंजीत, लालता, ननकऊ, सुशील, बुद्धिलाल, रमेश, सूरज सहित अन्य ग्रामीणों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.