Bahraich News: जलभराव और कीचड़ वाले रास्ते पर रोपा धान
बहराइच, जुलाई 29 -- Bahraich News: फखरपुर, संवाददाता। विकासखंड फखरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत खालिदपुर के मजरा खल्तापुर से सरदपारा मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क की बदहाल स्थिति है। ग्रामीणों ने इस सड़क को बनवाने के कई बार प्रयास किए मगर किसी की नजर इस समस्या पर नहीं पड़ी। नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया वर्षों से बदहाल कीचड़युक्त रास्ते पर धान रोपाई कर विरोध जताया है। धान की रोपाई कर ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित करते हुए शीघ्र सड़क निर्माण की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 30 वर्ष पूर्व बनी ईट की यह सड़क अब पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव होने से यह किसी खेत जैसी दिखाई देती है। आवागमन बेहद कठिन हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.