Bahraich News: जलकुंभी निकालने गए बुजुर्ग की डूबकर मौत
बहराइच, अक्टूबर 30 -- Bahraich News: नानपारा, संवाददाता। तालाब में जलकुंभी निकालने गए 65 वर्षीय बुजुर्ग की डूबकर मौत हो गई। शुक्रवार को उनका शव मिरयासी टोला स्थित लक्ष्मना तालाब में उतराता मिला। तालाब की ओर खेलने गए बच्चों ने पानी में एक व्यक्ति का चेहरा दिखाई देने पर मोहल्ले के लोगों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। नानपारा के गोंडियन टोला निवासी हनुमान प्रसाद जलकुंभी निकालने का काम करते थे। शुक्रवार को भी वह लक्ष्मना तालाब में जलकुंभी निकालने गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। काफी देर तक उनके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को भी चिंता हुई। उधर, तालाब में शव दिखाई देने की सूचना पर मोहल्ले में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.