Bahraich News: जरवल में अलम ताबूत, दुलदुल व ताजिये निकाला गया जुलूस
बहराइच, अगस्त 13 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। जरवल कस्बा में गुरुवार को 28वीं सफर का जुलूस निकाला गया। जुलूस निकलने से पूर्व एक मजलिस मौलाना सैयद मुजफ्फर हुसैन ताहिर जरवली के अजा खाने में हुई, जिसे मौलाना सैयद आबिस जरवली ने खिताब किया। बाद खत्म मजलिस ताहिर जरवली के घर से अलग दुलदुल ताबूत और ताजिये के जुलूस निकाले गए। जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होते हुए बैराकाजी पहुंचे। इसके बाद जुलूस शाकिर जरवली के घर के पास शिया जामा मस्जिद जरवल कस्बा में पहुंचा। यहां से गहवारा ए अली असगर अलैहिस्सलाम बरामद हुआ। जुलूस में अंजुमने सककाए हरम जरवल अंजुमन फनाफिल हुसैन बहराइच, अंजुमन अजाए हुसैन मीरगंज के अलावा बाराबंकी के ग्रामीण क्षेत्रों से भी आई हुई अंजुमने नौहा पढ़ती चल रही थी। यह भी पढ़ें- जाफराबाद से निकला 28 सफर का मातमी जुलूस ताबूत इमाम ए हसन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.