बहराइच, नवम्बर 3 -- Bahraich News: रिसिया, संवाददाता। रिसिया के गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज में मंगलवार को संस्थापक प्रो. कन्हैया लाल श्रीवास्तव की जयंती मनाई गई । मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. पवन कुमार मौर्य देवीपाटन मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने विद्यालय संस्थापक के शैक्षिक, सामाजिक, बौद्धिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जीवन शिक्षा, अनुशासन और मानवीय मूल्यों पर आधारित था।शिक्षा को समाज के उत्थान में प्रयोग करना चाहिए। उसके बाद स्नातक और परास्नातक विषयों में अव्वल रहने वाले छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. दिव्य दर्शन तिवारी ने किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ गणेश प्रसाद एवं प्रबंधक विश्वनाथ श्रीवास्तव रहे। संचालन डॉ मुकेश चंद्र श्र...