बहराइच, सितम्बर 5 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। आधी रात जैसे ही कान्हा का जन्म हुआ, शहर से गांव तक जयकारों से माहौल गूंज उठा। मंदिरों में शंख-घंटे बजने लगे और घरों में बधाइयां गूंजने लगीं। रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी व धर्मपत्नी की मौजूदगी में कृष्ण दरबार सजा। पुलिस मॉडर्न स्कूल के नन्हे कलाकारों ने कृष्ण लीला की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। जिले में हर्षोल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। रिजर्व पुलिस लाइन्स में कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव एवं उनकी धर्मपत्नी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी स्थापित की गई। पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों, मेट्रो डांस अकादमी, पुलिस कर्मिय...