बहराइच, अक्टूबर 23 -- Bahraich News: फखरपुर, संवाददाता। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में शुक्रवार को जनपदीय ज्ञान विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जनहित शिक्षा समिति के प्रदेश महामंत्री हनीराम अवस्थी, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेत्री डॉ.अभिलाष वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर बेहड़ा प्रथम, फखरपुर द्वितीय, बरदहा व रुपईडीहा तृतीय स्थान पर रहा। इससे पहले संस्कृत प्रश्नमय, वैदिक गणित, विज्ञान प्रश्न वाचन, गणित प्रयोग मूर्ति कला का प्रतियोगिता की गई। जिसमें छात्र प्रशांत त्रिपाठी पूर्णिमा शुक्ला, पप्पू राठौर, दिलीप राठौर, आनंद शुक्ला, सुधीर यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य उमेश शुक्ला संदीप अवस्थी, अभिषेक शुक्ल, श्यामजी त्रिपाठी, हनुमान यादव, पेशकार यादव, वरुण शुक्ल,...