Bahraich News: छुट्टा मवेशियों का जमावड़ा, राहगीर परेशान
बहराइच, जुलाई 8 -- Bahraich News: तेजवापुर। मरौचा-बौंडी मार्ग स्थित खैरा बाजार में रात में छुट्टा मवेशियों का जमावड़ा लगने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि शाम होते ही बड़ी संख्या में छुट्टा पशु बाजार और मुख्य मार्ग पर डेरा जमा लेते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है। साप्ताहिक बाजार के दौरान भी छुट्टा मवेशी दुकानों और ठेलों के आसपास पहुंचकर नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में अफरा-तफरी की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेजने तथा बाजार क्षेत्र में सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.