Bahraich News: छुट्टा जानवर से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
बहराइच, अक्टूबर 4 -- Bahraich News: इकौना-धनुही मार्ग पर सरयू नहर के पास हुआ हादसा, मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर इकौना,संवाददाता। थाना इकौना क्षेत्र के इकौना-धनुही मार्ग पर शनिवार रात सरयू नहर के पास छुट्टा जानवर से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।बहराइच जनपद विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सरकाही निवासी अंकुर शनिवार को किसी काम से बाइक से इकौना बाजार आए थे। काम निपटाने के बाद वह बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान इकौना-धनुही मार्ग पर सरयू नहर के पास अचानक सड़क पर सामने आए छुट्टा जानवर से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अंकुर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.