Bahraich News: छात्राओं ने पुलिस अफसर व कर्मियों की कलाई पर बांधी राखी
बहराइच, अगस्त 27 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। बहन व भाई के स्नेहिल रिश्ते की डोर के पावन पर्व रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व गुरुवार को एसपी कार्यालय में सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं की टीम पहुंची। छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व अन्य अफसरों, पुलिस कर्मियों को माथे पर तिलक लगा राखी बांधी। तो वहां मौजूद फरियादियों की आंखे नम हो गई। शहर के माधव रेती स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, की छात्राओं एवं शिक्षकों का जत्था गुरूवार को सुबह एसपी पुलिस कार्यालय पहुंच कर अधिकारियों को राखी बांधी। उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी की कलाई पर राखी बांधकर सुरक्षा, सम्मान और विश्वास का संदेश दिया। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.