Bahraich News: छात्राओं को मिला पढ़ाई का तोहफा, बांटे स्टडी टेबल
बहराइच, सितम्बर 12 -- Bahraich News: मिहींपुरवा। विकासखंड मिहींपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत सुजौली में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को भी शहरी क्षेत्र के बच्चों की तरह पढ़ाई की बेहतर सुविधाएं मिलें और उनका शैक्षिक स्तर ऊंचा हो, इसी के तहत ग्राम प्रधान सुजौली राजेश गुप्ता के द्वारा ग्राम पंचायत के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को स्टडी टेबल वितरित किए। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर पढ़ाई के लिए नया टेबल पाकर खुशी देखने को मिली। प्रधान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही संसाधन और माहौल देने की जरूरत है। आने वाले समय में भी बच्चों के लिए और भी शैक्षिक सामग्री वितरित की जाएगी। संकुल प्रभारी श्रवण कुमार सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.