बहराइच, अक्टूबर 16 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की युवा प्रतिभाओं को मंच देने के लिए युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा महिला पी.जी. कॉलेज में जनपद स्तरीय एक दिवसीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम "नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत" रही। विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। पीडी मनीष कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने और कला को निखारने का बेहतरीन अवसर देते हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: जिले के युवाओं की कला, संस्कृति एवं रचनात्मक प्रतिभा को मिलेगा ...