Bahraich News: छह सूत्रीय मांगों को लेकर किसान क्रान्ति यूनियन ने सौंपा ज्ञापन
बहराइच, जुलाई 25 -- Bahraich News: नानपारा, संवाददाता। भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन ने तहसील में एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अक्षय पांडेय को सौंपकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की। जिलाध्यक्ष पतीराम चौधरी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में खाद-बीज की कालाबाजारी, सिंचाई, बिजली और सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाया गया। तहसील अध्यक्ष विजय कुमार रावत, जिला संगठन मंत्री मैकू लाल यादव, जिला उपाध्यक्ष छेदीराम आदि ने कहा कि धान की रोपाई के लिए खाद ब्लॉक स्तर पर नहीं मिल रही। मजबूरी में किसानों को महंगे दाम पर खरीदना पड़ रहा है। नहरों में पानी न आने से धान की रोपाई प्रभावित है। चीनी मिलों ने गन्ना भुगतान नहीं किया है। इसके अलावा विद्युत विभाग की लापरवाही से कटौती और गलत बिल, ग्राम समनपुर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और बरसात में सफाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.