बहराइच, जुलाई 10 -- Bahraich News: बहराइच। पयागपुर पुलिस ने शुक्रवार को गैंग बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। अलग अलग इलाके में की गई चोरियों के मामले में जेवर बरामद हुए हैं। पयागपुर थाने की पुलिस ने शिवदहा टेढ़िया पुल के पास दरोगा अमित प्रकाश, रमेश चंद्र ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी करते हुए चार लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में इनके पास से चार सोने की अंगूठी, सोने के दो मंगल सूत्र, चांदी की सात पायल व नगदी बरामद हुई। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान श्याम सुन्दर, पप्पू, कमलेश चौहान व अजीज रूप में हुई है। इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...