Bahraich News: चोक नालियां- नालों से लोगों के घरों तक पहुंचा गंदा पानी
बहराइच, सितम्बर 28 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। 72 घंटे की आंधी-बारिश ने नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। बारिश थमने के तीसरे दिन नगर पंचायतों की गलियों से अभी तक पानी नहीं निकल सका है। नालियां चोक पड़ी हुई हैं। उनकी सफाई नहीं हो सकी है। लोगों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। नगर पालिका परिषद बहराइच में साफ-सफाई और जलनिकासी व्यवस्था बदहाल होने से बारिश के बाद लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। मामूली बारिश में ही सड़कें और गलियां जलमग्न हो रही हैं। बीते दिनों हुई भीषण बारिश के बाद कई मोहल्लों में जलभराव ने नगर पालिका की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। नौवागढ़ी और कोतवाली देहात के पीछे गंदा पानी जमा है। सिविल लाइन रायपुर राजा में पूर्व विधायक के आवास के सामने ध्वस्त सड़क पर जलभराव से आवागमन प्रभावित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.