बहराइच, अगस्त 1 -- Bahraich News: बहराइच। चार अगस्त को अजा खाना ए मोहसिनया दुलदुल हाउस से निकलने वाले चेहल्लुम के जुलूस की तैयारियां तेज हो गई हैं। फिदा अब्बास ने बताया कि चार अगस्त मुताबिक बीस सफरों को सुबह दस बजे से जुलुस निकाला जायेगा। यह जुलूस-ए अपने कदीमी रास्तों से होते हुए कर्बला जाएगा। चेहल्लुम को लेकर नगर की तीनों अंजुमने भी तैयारियां कर रही हैं। जंजीर पर धारें लगाई जा रही हैं ताकि जंजीरी मातम हो सके। अलम के सेहरे बनाने के लिए फूल वालों को आर्डर कर दिए गए हैं। केवड़ा छिड़कने के लिये भी पिचकारी के प्रबंध किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Siwan News चेहल्लुम के जुलूस में पूर्व से निर्धारित पारंपरिक रुटों का होगा पालन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...