Bahraich News: चेयरमैन व ईओ की खींचतान से विकास कार्य ठप
बहराइच, अक्टूबर 12 -- Bahraich News: रुपईडीहा, संवाददाता। नगर पंचायत रुपईडीहा में पिछले 10 माह से विकास कार्यों पर ब्रेक लग गया है। जिससे नगरवासी त्रस्त हैं। आरोप है कि विकास कार्यों के लिए उपलब्ध धनराशि होने के बावजूद धन का उपयोग नही हो पा रहा है। नगर पंचायत के सभी 18 सभसाद दो बार जिलाधिकारी बहराइच से मुलाकात कर व प्रार्थना पत्र देकर विकास कार्यों में आ रही बाधा को दूर करने की मांग कर चुके हैं। परंतु कोई ठोस समाधान नही निकल सका। विकास कार्य बाधित होने का असर नगर पंचायत की सड़कों पर साफ दिखाई देने लगा है। साकेत नगर,दशहरा बाग, गोकुलपुर, जमुनहा, दीनदयाल नगर सहित सभी 15 वार्डों की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। जगह जगह सड़कों के गड्ढों में जलभराव व कीचड़ भरा हुआ है। जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। बीती बरसात के कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.