बहराइच, सितम्बर 14 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। कजरी तीज पर रविवार रात से ही वातावरण आध्यात्मिक रसधार से सरोबार हो गया। शिवार्चन को रविवार रात से ही शहर स्थित श्रीसिद्धनाथ मंदिर, ग्रामीण अंचल के शिवालयों में कांवड़ियों की कतारें लग गई। बोल बम के तुमुल नाद के बीच रविवार रात एक बजे से शिवालयों के कपाट शंख, घंटा की तुमुल नाद के बीच खुलते ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। शहर में सोमवार सुबह श्रीसिद्धनाथ कावंरिया संघ की ओर से महाकाल की शाही सवारी की शोभा यात्रा पर महिलाओं ने छतों से पुष्प वर्षा की। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की आरती कर अरदास की। श्रीसिद्धनाथ मंदिर में रविवार रात एक बजे से शिवभक्तों की जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक को कतारें लग गई। यह भी पढ़ें- कजरी तीज पर गूंजा हर-हर महादेव मंदिर मंहथ पंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर ...