बहराइच, अक्टूबर 27 -- Bahraich News: तेजवापुर, संवाददाता । देहात कोतवाली के मरी माता- नानपारा रोड स्थित त्रिमुहानी मोड़ के पास मंगलवार भोर पहर को शार्ट सर्किट से एक डीसीएम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। ड्राइवर व खलासी ने कूदकर जान बचाई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। तिकोनी बाग पुलिस के मुताबिक मेरठ जिले के उम्मन नगर निवासी जाहिद पुत्र जाकिर हुसैन डीसीएम पर ट्रैक्टर के पार्ट्स लादकर बिहार जा रहे थे। मंगलवार करीब चार बजे त्रिमुहानी मोड़ के पास अचानक शार्ट सर्किट होने से 1512 एलपीटी डीसीएम में आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस की गाड़ी की मदद से आग बुझाई गई। राहत क...