Bahraich News: चयनित युवाओं का हुआ सम्मान
बहराइच, अक्टूबर 27 -- Bahraich News: पयागपुर। पयागपुर के वैनी गांव में पांच लोगों का सरकारी सेवाओं में चयन होने पर गांव में खुशी की लहर है। उनकी इस सफलता पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्रा ने युवाओं के घर पहुंचकर सम्मानित किया। उमेश तिवारी एसएसबी, मुकेश तिवारी, रविनंदन तिवारी और मोहित तिवारी का उत्तर प्रदेश पुलिस, शिवांगी तिवारी का होमगार्ड में चयन हुआ है। इस मौके पर रामनारायण सिंह इंटर कॉलेज रामनगर खजुरी के प्राचार्य गिरिजा शंकर पांडेय, शिक्षक, अभिभावक और ग्रामवासी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.